बॉलीवुड फिल्म 'द रैली' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंची फिल्म की टीम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 2 सितंबर 2017

बॉलीवुड फिल्म 'द रैली' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंची फिल्म की टीम

(प्रसिद्ध निर्देशक दीपक आनंद, निर्माता रोहित कुमार, अभिनेता मिर्ज़ा और अभिनेत्री अर्शिन)
Gidhaur.com (पटना) : फिल्म द रैली के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे कलाकार  पटना। 1 सितम्बर, 2017। एक्सआईपीएचआईएएस स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म द रैली का भव्य प्रमोशन षुक्रवार को होटल पनाष में किया गया। इस दौरान फिल्म के निमार्ता व निर्देशक समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।
 इस अवसर पर उपस्थित फिल्म के निर्देशक दीपक आनंद ने प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस फिल्म में दो मजबूत लीड्स हैं। फिल्म के सफल होने के लिए उनके बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री होना जरुरी है। उन्होंने कहा की यदि आपको स्क्रीन पर किरदारों को एक-दुसरे में डूब जाते हुए देखने को नहीं मिलेगा, तो इससे फिल्म का अनुभव खराब हो सकता है। लेकिन स्क्रीन पर मिर्जा और अर्शिन मेहता की बेहतरीन केमिस्ट्री इतनी खुबसूरत है कि दर्शक यह विश्वास ही नहीं कर पाएँगे कि वो दोनों असली जिंदगी में एक साथ नहीं हैं।
विदित हो की दीपक आनंद इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को लांच करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बलवान में सुनील शेट्टी, याद रखेगी दुनिया में आदित्य पंचोली व तुमसे अच्छा कौन है में किम शर्मा को लांच किया है।   वहीं फिल्म के निमार्ता रोहित कुमार ने कहा की 08 सितम्बर को यह फिल्म पुरे भारत में  प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म को मनाली की खुबसूरत वादियों में फिल्माया गया है।
उन्होंने बताया की हिमालयन रैली पर आधारित यह इंडस्ट्री की पहली फिल्म है और यह फिल्म अपने शीर्षक के अनुसार हीं जबरदस्त रेस और बैकग्राउंड स्कोर के साथ सभी को रोमांचित कर देगी। इस फिल्म से डेब्यू कर रहे मिर्जा और अर्शिन मेहता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि इस फिल्म में गीतकार समीर के खुबसूरत गीतों को अपने बेहतरीन संगीत से सवांरा है म्यूजिक डायरेक्टर विजू साह ने।

(अनूप नारायण)
पटना      |     02/09/2017, शुक्रवार

Responsive Advertisement