गिद्धौर : युवक क्लब ने किया झंडोतोलन, एकता का लिया संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 16 अगस्त 2017

गिद्धौर : युवक क्लब ने किया झंडोतोलन, एकता का लिया संकल्प

Gidhaur.com  -  गिद्धौर  |  गिद्धौर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में युवक क्लब गिद्धौर के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों द्वारा देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई। युवक क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र रावत द्वारा झंडोतोलन कर सलामी दी गई। इस अवसर पर युवक क्लब के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता की अखंडता, गरिमा और अक्षुण्णता बनाये रखने का संकल्प लिया। झंडोतोलन कार्यक्रम में अशोक केशरी, मुन्ना गोपाल केशरी, युवक क्लब के खिलाड़ी सुधांशु कुमार, सोनू कुमार, टेमु, दीपक कुमार, ऋषि कुमार सहित दर्जनों खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 

कुमार सत्यम चंद्रवंशी
गिद्धौर   |    16/08/2017, बुधवार 
www.gidhaur.com

Post Top Ad -