गिद्धौर : सार्वजनिक पुस्तकालय गिद्धौर के सस्दस्यों ने मनाया 71वां स्वतंत्रता दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 16 अगस्त 2017

गिद्धौर : सार्वजनिक पुस्तकालय गिद्धौर के सस्दस्यों ने मनाया 71वां स्वतंत्रता दिवस

Gidhaur.comगिद्धौर |    भारतीय स्वतंत्रता के 71वें वर्षगांठ के अवसर पर युवाओं का जोश, जूनून और जज़्बा गिद्धौर के सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में दिखाई दिया। आज़ादी की रंगीन सुबह युवाओं की मेहनत और देशप्रेम की भावना गिद्धौर सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में उद्धत हो रही थी। दशकों पुराने गिद्धौर के सार्वजनिक पुस्तकालय का माहौल देशप्रेम में तब तब्दील हो गया जब पुस्तकालय के वरीय सदस्य कुंदन सिन्हा द्वारा झण्डोत्तोलण कर झंडे को सलामी दी गई। 


आज़ादी के इस अवसर पर सार्वजनिक पुस्तकालय गिद्धौर के सदस्य शिवशंकर केशरी, रवि कुमार, शिशुपाल कुमार, अर्जुन शर्मा, भवेष राम, गौरव कुमार, मोनू केशरी, आनंद कुमार आनंद, सूरज कुमार, अखिलेश कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार मणि सहित दर्जनों  की संख्या में युवाओं ने शहीदों  शहादत को नमन करते हुए आज़ादी का जश्न मनाया। 

अभिषेक कुमार झा
गिद्धौर  16/08/2017, बुधवार 
www.gidhaur.com 

Post Top Ad -