सोनो : चोटीकटवा आया, बच्ची की काट दी चोटी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 11 अगस्त 2017

सोनो : चोटीकटवा आया, बच्ची की काट दी चोटी

Gidhaur.comसोनो     |    सोनो थाना क्षेत्र के तेरुखा गांव स्थित पासवान टोला में बीते गुरुवार की रात मुरारी पासवान की तीन वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी की चोटी कट गई। बताया गया कि रात में रौशनी अपनी माता संगीता देवी के साथ कमरे के अंदर सोई हुई थी। सोई अवस्था में ही उसकी चोटी कट गई। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब वो लोग सुबह सोकर उठे। रौशनी की माता संगीता देवी ने बताया कि सुबह होने पर जब हम सभी सोकर उठे तो देखे कि बच्ची की चोटी काफी मात्रा में कटकर बिस्तर पर गिरी हुई है। बच्ची बेहोशी की हालत में थी। तकरीबन एक घंटे के बाद बच्ची की हालत ठीक होने लगी।
इस घटना कि चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैलने गई तथा घटना के बाद गांव में दहशत कायम है। अब इसे किसी की शैतानी कहें या अदृश्य शक्ति की करतूत, यह साफ़ है की देशभर के विभिन्न जगहों से होते हुए चोटिकटवा का आतंक दर-देहात में भी पहुँच चूका है। पढ़े-लिखे लोगों का मानना है की शरारती तत्व ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन गांव के अनपढ़ लोग इसे प्रकोप समझकर अंधविश्वास में भयभीत हो रहे हैं। 


चन्द्रदेव बरनवाल
सोनो    |     11/08/2017, शुक्रवार

Post Top Ad -