सोनो : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 15 अगस्त 2017

सोनो : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा


Gidhaur.com -सोनो    |   सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, सोनो प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्र्रीय मंत्री महावीर पासवान उपस्थित थे। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि 1942 ई. में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत अगस्त महीने में हुई थी, उसी की 75 वीं वर्षगांठ पर यह यात्रा निकली गई है। तिरंगा यात्रा के द्वारा हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिनके अथक प्रयास से हमें आजादी मिली थी।  

मुख्य अतिथि महावीर पासवान ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारत की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं वीर शहीदों के सम्मान से जुड़ा है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार पांडेय, कामदेव सिंह, प्रकाश राम, केदार पंडित, संदीप कुमार सिंह, परशुराम मंडल, पुनीत कुमार सिंह, माधुरी पासवान, कृष्णा नंदन सिंह, बी. डी.  राम, चंद्रवंशी सुरेंद्र यादव, कंचन देवी, बिंदेश्वरी साव, प्रसादी यादव, मुन्ना साव, कन्हैया सिंह, बिनय कुमार पांडेय, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा,अशोक मंडल, जीतेन्द्र यादव, सत्यम सिंह, रोहित कुमार मंडल, सागर दुबे, दिवाकर दुबे, नितीश कुमार, रौनक सिंह, दिलखुश, परशुराम मंडल, मुकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, परमेश्वर मंडल, उपेंद्र मंडल, दशरथ मंडल सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे। 

सीमा चौक पर कार्य समाप्ति के साथ संदीप कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मौसम के प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भाजपा कार्यकर्ता का जोश बना रहा। भींगते बारिश में सोनो बाजार, ब्लॉक, पैनवाजन, लोहाकुरकुट्टा, लखनकियारी, सारदोहडीह, पैरमाटियाना, खपरिया, राजपुर, डुमरी, ओयरा, जुगड़ी, तेरुखा होते हुए सोनो चौक पहुँच कर संपन्न हुआ। 

चंद्रदेव बरनवाल
सोनो     |       15/08/17, मंगलवार

Post Top Ad -