गुरुवार को पटना के मगध महिला कॉलेज में सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं के बीच राखी बनाने, मेहंदी लगाने एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में छात्रा अंकिता राज (बीसीए -द्वितीय वर्ष) और इशू (राजनीति शास्त्र-प्रथम वर्ष) ने क्रमशः मेहंदी और राखी बनाने वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राखी बनाने वाली प्रतियोगिता में मातिना (बीकॉम-प्रथम वर्ष) और सोनाली कुमारी (बीबीए-द्वितीय वर्ष) ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
जबकि निधि शर्मा (बीकॉम-तृतीय वर्ष) और अर्चना कुमार (बीकॉम-द्वितीय वर्ष) ने मेहंदी प्रतियोगिता में क्रमशः द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीता।
कॉलेज की छात्रों ने एक नृत्य प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया जिसमें 'रंग सावन के' ग्रुप ने विजेता ट्रॉफी जीता। 'रंगिलो' और 'लावणी' समूहों ने क्रमशः दूसरे और तीसरे पुरस्कार जीते। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छात्राएं उत्साहित नजर आईं। सभी ने जमकर कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया। लड़कियों में मेहंदी लगाने और लगवाने की होड़ लगी रही। इसके साथ ही सभी ने अपने-अपने मित्रों का खूब उत्साहवर्धन भी किया। लड़कियों ने अतिसुन्दर मेहंदी डिज़ाइन बनाये। वहीं एक से बढ़कर एक राखियों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों के साथ-साथ कॉलेज की प्रोफ़ेसर भी लड़कियों के साथ घुलमिलकर कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लेती नजर आईं।
इन प्रतियोगिताओं को डॉ. खुशबु और डॉ. अर्चना जयसवाल (इंग्लिश डिपार्टमेंट), निधी सिंह और फरहत जब्बिन (मनोविज्ञान), सचिता अर्पम (दर्शन शास्त्र) और मृदुला रेणू (जूलॉजी) ने जज किया। मगध महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. धर्मशीला प्रसाद ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके बीच पुरस्कार वितरित किया।
(सुन्दरम)
gidhaur.com | 06/08/2017, रविवार