जमुई : बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भाजयुमो ने किया धन संग्रह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

जमुई : बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भाजयुमो ने किया धन संग्रह

Gidhaur.com - जमुई  |  बिहार मे आई भीषण बाढ़ मे बाढ़ पीड़ितों के सहायता हेतु जमुई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज साह के नेतृत्व मे गुरुवार को जमुई नगर मे धन संग्रह एवं राहत सामग्री संग्रह किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री नीरज साह ने सभी पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बिहार मे आई भीषण बाढ़ से बहुत क्षति हुई है, कई लोगो कि मौत हो गई, कई लोग बेघर हो गए। इस दुख कि घड़ी मे भाजपा युवा मोर्चा पीड़ितों के साथ खड़ी है साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जमुई मे अधिक से अधिक धन एवं राहत सामग्री संग्रह कर पीड़ितों के बीच बांटने का काम करेगी ।
इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री माधव राव, जिला उपाध्यक्ष वीर विजय विकाश सिंह, अमित सिंह, नगर अध्यक्ष सोनु रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डुगडुग सिंह, जिला मंत्री रूपक सिंह, प्रवक्ता अंकित सिन्हा, मंडल महामंत्री साजन साव,गुलशन सिंह, विकाश यादव, उत्तम कुमार सहीत दर्जनो भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

gidhaur.com    |    18/08/2017, शुक्रवार 

Responsive Advertisement