सोनो : जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने किया सोनो पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 9 अगस्त 2017

सोनो : जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने किया सोनो पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण

(जिला भू अर्जन पदाधिकारी सुनील कुमार रजिस्टर की जांच करते हुए)
Gidhaur.com - सोनो   |   बुधवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा सोनो प्रखंड कार्यालय के समिप स्थित पैक्स गोदाम की जांच की गई। जांच के क्रम में गोदाम बिल्कुल खाली पाया गया। मौके पर उपस्थित गोदाम इंचार्ज शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी पैसों से कुल 20 हजार 900 बोरा चावल की प्राप्ति हुई, जिसे 31 जुलाई तक पी० डी० एस० को दे दिया गया है। जांच करने जमुई से आये भू-अर्जन पदाधिकारी सुनील कुमार से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। बताते चलें कि प्रखंड के सभी पैक्सों से धान की खरीद कर सोनो स्थित राइस मिल भेज दिया जाता है जहां पर चावल बनने के बाद सभी चावल को इसी गोदाम में रखा जाता है जहां से पुनः पी० डी० एस ० को भेजा जाताहै। भू-अर्जन पदाधिकारी के अचानक से निरीक्षण के लिए पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया।  

(चन्द्रदेव बरनवाल)
सोनो   |   09/08/2017, बुधवार 
www.gidhaur.com

Post Top Ad -