गिद्धौर में दवा दुकान बंद रहने से मरीज हुए परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 30 मई 2017

गिद्धौर में दवा दुकान बंद रहने से मरीज हुए परेशान

30 मई, मंगलवार को दवाओं के ऑनलाइन बिक्री के विरोध, फार्मासिस्ट एवं ड्रग लाइसेंस रिन्यूअल की परेशानी के अविलम्ब निदान तथा केंद्र द्वारा दवा क़ानून संशोधन में दवा विक्रेताओं पर विचार करने सहित छह सूत्री मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट द्वारा एक दिवसीय देशव्यापी बंद किया गया। इसका असर जमुई जिला सहित गिद्धौर बाजार में भी देखने को मिला। असोसिएशन के आह्वान पर गिद्धौर की सभी दवा दुकानें बंद रहीं। इस वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


~गिद्धौर       |       30/05/2017, मंगलवार 

Responsive Advertisement