उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर में पुरस्कार वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर में पुरस्कार वितरण


दैनिक अख़बार हिंदुस्तान द्वारा हिंदुस्तान ओलंपियाड 2016-17 का आयोजन 30 सितम्बर 2016 को हुआ। जिसके लिए गिद्धौर स्थित बहुप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उन्नति क्लासेज़ को गिद्धौर क्षेत्र का ओपन टेस्ट सेंटर बना गया था। उक्त ओलंपियाड में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर में कार्यक्रम आयोजित कर मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


संस्थान स्तर पर कृष कुमार, सौरभ कुमार एवं ख़ुशी कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाग लेने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति-पत्र दिया गया।


ज्ञात हो कि इसी ओलंपियाड में उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर की पंचम वर्ग की छात्रा सलोनी कुमारी को जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था जिन्हें जिला कार्यालय में हिंदुस्तान अख़बार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने कहा कि उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर में स्कूल के कोर्स बुक एवं सिलेबस के आधार पर ट्यूशन दी जाती है। यहाँ पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद व विभिन्न गतिविधियों में भी हिस्सा लेने का मौका समय-समय पर मिलता रहता है।


साथ ही बच्चों ने कहा कि अब और भी तैयारी के साथ जिला व राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने का सपना है। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दिव्यांश सिंह, कशिश कुमारी, पूनम कुमारी, निखिल राज, खुशबु कुमारी, प्रिया सिंह, कुंदन कुमार आदि शामिल थे।


~गिद्धौर
27/04/2017, गुरुवार
www.gidhaur.blogspot.com

(Adv.)




Responsive Advertisement