तैयारियां पूरी, कल होगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

तैयारियां पूरी, कल होगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़

गिद्धौर के कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली गुलाब रावत मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार 14 दिसंबर से शुरू हो रहे फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम को खूबसूरती से सजाया गया है। फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री व जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर रावत मौजूद रहेंगे। यह प्रतियोगिता 21 दिसंबर तक आयोजित होगा। जिसमें 20 दिसंबर को महिला फुटबॉल टीम का शो मुकाबला भी होगा एवं 21 दिसम्बर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

~गिद्धौर
13/12/2016, मंगलवार

Responsive Advertisement