फुटबॉल टूर्नामेंट : महिला शो मैच में बिहार की टीम 2-0 से विजयी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 20 दिसंबर 2016

फुटबॉल टूर्नामेंट : महिला शो मैच में बिहार की टीम 2-0 से विजयी

मंगलवार को गिद्धौर स्थित कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ऑल इंडिया गुलाब रावत मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का महिला शो मैच बंगाल एकादश बनाम बिहार एकादश के बीच खेला गया। इस मैच में बिहार एकादश ने बंगाल एकादश को 2-0 से हराकर कप पर अपना कब्जा कर लिया। मैच का उद्घाटन जिलाधिकारी डा० कौशल किशोर द्वारा फुटबाल को किक लगाकर किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत उपस्थित थे। खेल प्रारंभ होते ही बिहार एकादश की ओर से नेहा कुमारी ने मध्यांतर के पहले 25 वें मिनट में एक गोल दाग 1-0 से अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद पुन: नेहा ने ही 40 वें मिनट में दूसरा गोल दाग अपनी टीम को 2-0 से अजेय बढ़त दिला दी। बंगाल की टीम खेल के अंतिम क्षणों तक कोई भी गोल नहीं कर सकी। जिलाधिकारी डा. कौशल किशोर एवं पूर्व मंत्री श्री रावत ने संयुक्त रुप से विनर एवं रनर टीम को ट्राफी प्रदान किया। मैच शुरू होने से पूर्व टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने जमुई जिलाधिकारी डा० कौशल किशोर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्टेडियम में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव रावत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक केशरी, ई० शम्भू शरण सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

~गिद्धौर
20/12/2016, मंगलवार

Responsive Advertisement