Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर में RLSP सुप्रीमो ने की प्रेस वार्ता, सरकार पर चलाये शाब्दिक बाण

Gidhaur News :- विधान सभा चुनाव के दस्तक देते ही विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने सियासी पारियों में सरकार और सरोकार पर अपनी गोटी खेलने लगे हैं। चुनावी समर के शंखनाद पर राजनेताओं की चहलकदमी भी तेज होती दिख रही है।

 इसी कड़ी में गुरुवार को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा गिद्धौर स्थित डॉ शशि शेखर प्रसाद के निवास स्थान पहुंच प्रेस वार्ता की। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर शाब्दिक बाण चलाया। उन्होंने कहा कि सुशासन के नाम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विगत 15 वर्षों से जनता को ठग रहे हैं। बिहार में लगातार गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, और आइसोलेशन सेंटर में सरकारी नाकामयाबी पर हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार फेल है।


gidhaur.com के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के कोई भी दल सामूहिक या एकल बैठक को लेकर स्वतंत्र है। अभी सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए बैठक होनी बाकी है। तय होने पर मीडिया को जानकारी दी जाएगी।
वहीं पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में जब कोई विदेशी आक्रमण होता है। तो हम सदैव अपने सरकार के हर फैसले के साथ मजबूती से खड़े हैं और रहेंगे। हम से राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं। परंतु राष्ट्रीय अखंडता और अस्मिता पर जब कोई संकट आता है तो हम एक हैं। इस बार के चुनाव में पार्टी और उनकी सहयोगी गठबंधन दल जनता के द्वार उनके मूल समस्याओं और मौलिक सवाल,अधिकार को लेकर जायेगी। प्रेस वार्ता में श्री कुशवाहा ने सरकार के 15 वर्षों से राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा की गिरती व्यवस्था, स्वास्थ्य आदि विषयों पर कई सवाल खड़े किए। पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज भी इस कोरोना संकटकाल काल में बेरोजगार युवा, प्रवासी मजदूर रोजगार की तलाश में अपना घर- परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हैं जो चिंताजनक है।

देखिए वीडियो >>




प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच पर महिला प्रदेश अध्यक्ष मधु मंजरी, अति पिछड़ा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, डॉ. शशि शेखर प्रसाद समेत रालोसपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।