सोनो चौक पर ABVP कार्यकर्ताओं ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला, जताया विरोध - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 18 जून 2020

सोनो चौक पर ABVP कार्यकर्ताओं ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला, जताया विरोध

Sono News :-   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देश के वीर सपूतों को नमन किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सोनो चौक पर पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। चाइनीज प्रोडक्टस के पूर्ण बहिष्कार का संकल्प लेते हुए लोगों से राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए इसका प्रयोग नहीं करने की अपील की।


शहीद जवानों के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ चीन विरोधी नारे लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाझा के कार्यवाहक सूरज बरनवाल ने कहा कि चीन के कायराना हरकत से देश के वीर जवानों की शहादत पर आज पूरा देश आहत है। देश आज अपने वीर सपूतों को नमन कर रहा है।
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सोनो प्रखंड नगर मंत्री विकास सिंह, बमबम पांडेय, अंकित पांडेय, बुलेट राजा, रोशन कुमार, कन्हैया सिंह, विवेक सिंह, अविनाश सिंह, परशुराम कुमार,गोलू सिंह, लल्ला दुबे, विशाल भारद्वाज आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement