लक्ष्मीपुर : खिलार व दिग्घी पंचायत में JDU की बैठक, चुनाव पर बनी रणनीति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 28 जून 2020

लक्ष्मीपुर : खिलार व दिग्घी पंचायत में JDU की बैठक, चुनाव पर बनी रणनीति



Lakshmipur News (राजीव कुमार बर्णवाल) :-

प्रखंड के खिलार पंचायत में पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र  कुमार साह व दिग्घी में  चंद्रशेखर सिंह की  अध्यक्षता में जदयू  कार्यकर्ताओं की पंचायत वार बैठक आयोजित की गई।बैठक में JDU के  प्रदेश इकाई के निर्देश पर  सबल पंचायत सक्रिय बुथ के तहत बुथ जीतो चुनाव जीतो (Booth jeeto chunaav jeeto) विषय पर आपसी विचार विमर्श किया गया और आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) में प्रत्येक बुथ पर JDU की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई।बैठक में सूबे के  मुखिया नितीश कुमार (Nitish Kumar)  के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना (Saat Nishchay Yojna) के तहत हर घर  को नल का जल व हर गांव में पक्की गली नली पर  विचार किया गया और यह तय किया गया कि घर घर  जाकर लोगों को सरकार  की इस महत्वाकांक्षी  योजना से अवगत कराना है। बैठक में यह तय किया गया कि आगामी  विधानसभा चुनाव में  नीतीश कुमार के नेतृत्व  JDU की जीत के बाद हर  खेत को पानी देने का  लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में  मीडिया सेल के संयोजक ललन कुमार दास, वरिष्ठ जदयू नेता सच्चिदानंद झा, गुड्डू पासवान, संतोष कुमार झा, अवध किशोर तांती, पप्पल झा, राजेन्द्र झा, योगेश झा सहित कई लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -