यूपी : बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 साल की जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 1 दिसंबर 2019

यूपी : बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 साल की जेल



01 DEC 2019
मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश ) : मुजफ्फरनगर में एक विशेष पोक्सो कोर्ट ने एक पिता को अपने बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने 50 वर्षीय पिता को 20 साल जेल की सजा सुनाई है और 56000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

विशेष पोक्सो वकील दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार, पुलिस ने व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी से दुष्कर्म को लेकर 18 फरवरी 2016 को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि लड़की के पिता ने उसके साथ चार महीने तक दुष्कर्म किया था और इस बारे में किसी को भी बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

Post Top Ad -