जमुई : लंबी कतार लग कर आमलोगों के साथ खास लोगों ने की प्याज की खरीदारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

जमुई : लंबी कतार लग कर आमलोगों के साथ खास लोगों ने की प्याज की खरीदारी


 (बरहट/जमुई):-

प्याज की दरों में भारी उछाल के बाद मंगलवार को जमुई स्टेशन परिसर में 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्रति व्यक्ति दो किलो प्याज लेने के लिए सुबह से भीड़ जुटने लगी। प्याज सुबह 10 बजे से प्याज का वितरण किया जाना था। लोग सुबह नौ बजे से ही कतार में लग गए थे पर 11 बजे के बाद से काउंटर से वितरण का कार्य शुरू हुआ।
बिस्कोमान के क्षेत्रीय पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बिस्कोमान के चेयरमैन डॉक्टर सुनील कुमार के निर्देशानुसार गोदाम में रखे सारे प्याज का वितरण किया जायेगा।उन्होने कहा कि बुधवार को मलयपुर गर्ल्स स्कूल के समीप दिन के दस बजे से वितरण किया जाएगा। प्याज ग्राहकों को उनके आधार कार्ड की छायाप्रति पर ही दी जा रही है। बड़ी संख्या में गृहणियां अपने घरेलु कामों को छोड़ प्याज लेने के लिए कतार में लगी थी। पुरुष और स्कूली छात्र-छात्राएं भी प्याज के लिए कतार में लगे थे। कतार में लगी रिंकू देवी,सुनिता देवी,रेखा देवी,चांदनी कुमारी संगीता कुमारी,प्रीति कुमारी,सुब्रत कुमार,राहुल कुमार ने बताया या वे सभी करीब तीन घंटे से लाइन में खड़े है। प्याज के लिए लोगों में धक्कामुक्की भी देखने को मिल रही थी व काफी जद्दोजहद के बाद जो लोग प्याज लेने में कामयाब हो गये ऐसे शान से निकल रहे थे मानों कोई जंग जीत ली हो। लोजपा जिला अध्यक्ष रुबेन कुमार सिंह ने बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की विशेष पहल पर नेफेड नई दिल्ली,बिस्कोमान बिहार और झारखंड की ओर से जमुई के विभिन्न इलाकों में 35 रुपए किलो प्रति व्यक्ति दो किलो प्याज वितरण सोमवार से किया जा रहा है।
बुधवार को भी मलयपुर गर्ल्स स्कूल के समीप प्याज का वितरण किया जायेगा। बिस्कोमान के कर्मचारी मृत्युंजय सिंह,अनिल सिंह ने बताया कि आज कुुुल 800 लोगों के प्याज का वितरण किया गया। सांसद द्वारा उठाए इस फैसले का दलित सेना प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्र बोस, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह,युवा प्रखंड अध्यक्ष विजय ठाकुर,लोजपा नेता संजय सिंह उर्फ प्रभु जी,लोजपा नेता निर्मल कुमार सिंह, विमल सिंह,लोजपा पंचायत अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,रूपेश कुमार,रिंकू सिंह,गौरव सिंह ने सांसद की इस पहल की सहारना की। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिये जमुई जीआरपी थानाध्यक्ष श्री कांत रजक मलयपुर थाना के एसआई शिवकुमार सिंह महिला और पुरुष बल के साथ मुस्तैद रहे।

Responsive Advertisement