विवादों में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर! - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

विवादों में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर!

मनोरंजन [अनूप नारायण] :

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन के एक डायलॉग को लेकर विवाद हो गया था तो अब वहीं भूमि पेडनेकर के एक डायलॉग पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में अब खुद फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज सामने आए हैं। 


दरअसल फिल्म पति पत्नी और वो के ट्रेलर में एक सीन है जिसमें जब कार्तिक आर्यन भूमि पेडनेकर से उनकी हॉबीज पूछते हैं तो भूमि कहते हैं कि, ‘उन्हें सेक्स बहुत पसंद है।’ भूमि का ये जवाब सुनकर कार्तिक हंसने लगते हैं। इस डायलॉग को लेकर ही सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है।भूमि पेडनेकर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जो बॉलीवुड में फिल्म दम लगा के हइशा की संध्या के रूप में जानी जातीं हैं। इस फिल्‍म के लिये उन्‍हें फिल्‍म फेयर के बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यू से भी नवाजा गया था।
भूमि पेडनेकर का जन्म 1985 में मुंबई में हुआ था। भूमि के पिता एक मराठी हैं  जबकि उनकी माँ हरयाणवी हैं। फिल्मों में आने से पहले भूमि यशराज फिल्‍म्‍स में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करती थीं। इसी दौरान निर्देशक मनीष शर्मा ने भूमि का अभिनय के प्रति लगाव देख उन्हें अपनी आगामी फिल्म के लिए साइन कर लिया। 

भूमि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म दम लगा के हयसा से की थी, इस फिल्म में उन्होंने एक मोटी लड़की की भूमिका निभाई थी। आयुष्मान खुराना के अपोजिट आईं भूमि ने इस फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से क्रिटिक्स का दिल जीत किया, और इसी के चलते उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट डेब्यू फीमेल के अवार्ड से भी नवाजा गया।वर्ष 2015 में ही भूमि वेब सीरिज मैन्स वर्ल्ड में नजर आयीं, यह सीरिज लिंग असमानता के उपर थी, जोकि यूट्यूब पर 29 सितम्बर 2015 को रिलीज हुई थी, इसमें भूमि के अलावा, परणीती चोपड़ा, कल्कि कोचलिन और ऋचा चड्ढा भी नजर आये थे।वर्ष 2016 में भूमि सिल्वर स्क्रीन से गायब रहीं, लेकिन अगले साल 2017 में उन्होंने दो धमाकेदार फिल्मों से एकबार फिर क्रिटिक्स को उनकी तारीफ़ करने के लिए मजबूर कर दिया। वर्ष 2017 में वह टॉयलेट एक प्रेमकथा में नजर आयीं, इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर रोमांस करती हुई दिखाई दी थी। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की होती है, जो अपने पति से घर में शौचालय बनाने की जिद करती हैं। सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर भी अच्छी कमाई करने में कामयाब रही थी।इसके बाद भूमि एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म शुभ मंगल सावधान में नजर आयीं। इस फिल्म में पुरुषों की परेशानी को दिखाया गया था। दोनों की गजब की केमिस्ट्री ने एक बार फिर से दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया।

Post Top Ad -