रतनपुर हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुँचे डीपीओ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 2 दिसंबर 2019

रतनपुर हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुँचे डीपीओ



(रतनपुर/गिद्धौर) :-

सोमवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजदेव राम ने प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर डीपीओ भड़क उठे।


उन्होने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ध्रुव पाण्डेय को कड़ी फटकार लगाते हुए विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल की समस्या, पानी का सोख्ता टैंक, सुचारू रूप से पठन-पाठन का संचालन करने के अलावे विद्यालय परिसर में पौधे लगाने का सख्त निर्देश दिया।
अपने निर्देशन में उन्होने विद्यालय प्राचार्य को ससमय दिए गए कार्यों को पूरा करने की भी बात कही।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक ध्रुव पांडेय, शिक्षक सुमन झा, सुधांशु शेखर, नंदकुमार, ग्रामीण अरुण कुमार सिंह मौजूद थे ।

Responsive Advertisement