जमुई : सीएसपी संचालक हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा, डीआईजी मनु महाराज बोले - मिल गया है साक्ष्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

जमुई : सीएसपी संचालक हत्याकांड का जल्द होगा खुलासा, डीआईजी मनु महाराज बोले - मिल गया है साक्ष्य

जमुई [बिधुरंजन उपाध्याय] :
जमुई में बुधवार की देर रात सीएसपी संचालक नितेश कुमार सिंह की हुई हत्या में पुलिस की जांच के बाद इस हत्याकांड से जुड़े कई राज सामने आए है. पुलिस बहुत जल्द इसका खुलासा कर देगी.

बता दें कि खैरा के नौडीहा स्कूल के बगल में मृतक नितेश कुमार सिंह बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते थे. साथ ही वह एटीएम इंडिया नम्बर वन का भी संचालन करते थे. बुधवार की शाम जमुई से अपने जरूरी काम निबटा कर करीब 7:30 बजे अपने घर इन्दपे मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने नीमारंग के समीप मुख्य मार्ग पर उनके सीने में गोली मारी और उनके पास के रुपये-कागजात ले कर भाग निकले.

मामले की जानकारी मिलते स्थानीय लोग जुट गए एवं परिवार को दुर्घटना की जानकारी दी. आनन फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इस सम्बंध में मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने कहा है कि सीएसपी संचालक हत्याकांड में कामयाबी मिल चुकी है. बहुत जल्द हत्याकांड के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. हत्या के बाद से जमुई पुलिस विशेष रूप से अनुसंधान कार्य कर रही थी.

Responsive Advertisement