सोनो : असम के डीटेंशन कैंप में 27 लोगों की मौत के खिलाफ भाकपा माले ने जनाक्रोश मार्च निकाला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

सोनो : असम के डीटेंशन कैंप में 27 लोगों की मौत के खिलाफ भाकपा माले ने जनाक्रोश मार्च निकाला


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
असम के डीटेंशन कैंपों में मौत के खिलाफ भाकपा माले  के कार्यकर्ताओं ने सोनो जनाक्रोश मार्च निकाला। जनाक्रोश मार्च सोनो मध्य विद्यालय से सोनो बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय  सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जानाक्रोश मार्च किया। आगे उन्होंने प्रखंड मुख्यालय के प्रागंण में लोगों के साथ बैठक किया। 


बैठक में भाकपा माले के प्रखंड संयोजक बासुदेव राय ने कहा है कि सरकार को नागरिकता संशोधन बील वापस ले क्योंकि लोगों की नागरिकता खतरा मंडरा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमीत शाह अब देश भर में एन आर सी लागू करवाने जा रहे हैं।हर कोई को कागजात के जारिए साबित करना होगा कि 1951 में उनके पूर्वज भारत के वोटर थे। केन्द्र सरकार की हर खमियाँ को गिनती कराते हुए लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर  सुरेंद्र यादव, रतन तुरी ,कैलाश मांझी , सतेन्द्र पासवान, मो०मुकतार अंसारी गोगा मांझी, विनोद यादव,अर्जुन राय, दिनेश भुल्ला,सुधीर कुमार, कैलाश खैरा, दिनकर भुल्ला,पिंटू सविता देवी, मंजू देवी ,संजू देवी, संगिता देवी ,मीना देवी, मुनकी देवी, वुधनी देवी आदि लोग उपस्थित थे।
Input - मदन शर्मा,सोनो

Post Top Ad -