Breaking News

6/recent/ticker-posts

पटना के विद्यापति भवन में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक



बिहार -  पटना के विद्यापति भवन में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव तमाम बड़े नेता सहित राजद के हजारों कार्यकर्ता  मौजूद थे। बैठक में औपचारिक रूप से जगदानंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए.

 इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अरे कार्यकर्ताओं को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के  दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उनका कहना था कि गरीबों को न्याय दिलाना उनकी हक की लड़ाई लड़ना राजद के हर एक कार्यकर्ताओं का काम है। जगदानंद सिंह ने कहा कि 27 नवंबर अगले साल नई सरकार का गठन हो जाएगा, यदि कोई भी कार्यकर्ता अगर आराम करने की सोचता है तो 2020 में हम सरकार बनाने से वंचित रह जाएंगे।