लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र जमुई आ रहे हैं चिराग पासवान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 10 नवंबर 2019

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र जमुई आ रहे हैं चिराग पासवान

जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान सोमवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र जमुई आ रहे हैं। दोपहर 2 बजे वे सर्किट हाउस जमुई पहुंचेंगे जहाँ वे जनसमस्याओं के निदान हेतु क्षेत्रवासियों से मुलाकात करेंगे।

इस बात की जानकारी युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद चिराग पासवान का आगमन उनके लोकसभा क्षेत्र जमुई में पहली बार हो रहा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। लोजपा जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चिराग पासवान सड़क मार्ग से जमुई जमुई पहुंचेंगे और फिर यहाँ से देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहाँ वो मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। मंगलवार की ही शाम वे पटना प्रस्थान करेंगे।

Post Top Ad -