Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो : दुर्गा मंदिर परिसर से कन्याओं-महिलाओं द्वारा निकली गई कलशयात्रा

सोनो [मदन शर्मा] : शुक्रवार को प्रखंड के अगहरा मंदिर परिसर से सैकड़ों कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माँ दुर्गा मंदिर से चलकर विभिन्न गांवों से होते हुए लालीलेबार पंचायत के भेलवा काली मंदिर के पास बंदरमारी नदी धाट से बैद्धिक मंत्रोच्चारण के साथ शुद्ध जल को कलश में लेकर गन्तव्य स्थान पर पहुंचे।

कलश यात्रा के दौरान कन्याओं व महिलाओं को फल, शरबत एवं अन्य उपहार दिया गया। कलश यात्रा के दौरान माँ की जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। प्रखंड मुख्यालय से महज पांच से सात किलोमीटर दुरी पर स्थित अगहरा दुर्गा मंदिर आस्था का केन्द्र बना हुआ है।प्रत्येक दिन सुबह मे महिलाएं नदी में स्नान करके माँ के लिए नदी से दुर्गा मंदिर परिसर तक दण्डवत देती है। जिन महिलाओं की गोद सूनी है उन्हें माता की कृपा से संतान की प्राप्ति होती है।
मंदिर का सजावट आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
कलाकारों द्वारा जागरण का आयोजन किया जाता है। अगहरा गांव के निवासी स्व. सुकदेव रजक ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में लोगों के लिए पूजा अर्चना करने के लिए शुरुआत किया था जिसमें ग्रामीणों की भूमिका अहम थी। सुकदेव रजक की मृत्यु हो जाने के बाद पूर्व मुखिया नकुल यादव ने अपने देखरेख मे कमिटी निर्माण कर भव्य पूजा शुरुआत की।

पूजा कमिटी के अध्यक्ष जितेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि ग्रामीणों की सहयोग के साथ प्रशासन की सहयोग मिलने से प्रत्येक वर्ष भव्य पूजा होती है। पंडित दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मंदिर की विशेषता है कि बकरे की बली यहाँ नहीं दी जाती है। वहीं पंडित श्याम सुंदर पाण्डेय ने बताया कि जो भी लोग अति कष्ट में रहते हैं और सच्चे दिल से माँ को याद करते हैं उनके मन की मुराद पूरी हो जाती है।

इस अवसर पर विजय साह वीरेंद्र साह, युगल रजक संजय यादव नरेश यादव, आशीष रजक, पंकज रजक, मंटू साह लखन साह, अनील साह,संजय कुमार गुप्ता, चंदन साह, नीरज कुमार, विकास कुमार, दिनेश रजक एवं दर्जनों अन्य लोगों की अहम भूमिका रही।