गिद्धौर : शौचालय निर्माण व प्रोत्साहन राशि को लेकर पंचायत भवन में लगेगा शिविर, जानिए कब - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019

गिद्धौर : शौचालय निर्माण व प्रोत्साहन राशि को लेकर पंचायत भवन में लगेगा शिविर, जानिए कब

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

स्वच्छ भारत अभियान मिशन के तहत गिद्धौर प्रखंड को शौच मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन में 12 से 24 अक्टूबर तक शिविर लगाया जाएगा। जहां गिद्धौर प्रखंड को खुले से शौच मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर शौचालय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके लिए सरकार ₹12000 लाभार्थी के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में शौचालय निर्माण के उपरांत देती है। लाभार्थियों को सुविधा को देखते हुए गिद्धौर प्रखंड के 8 पंचायतों में आवेदन जमा करने हेतु शिविर लगाया जा रहा है।


 इस शिविर में वैसे लाभार्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं जिन्होंने शौचालय का निर्माण करा लिया है पर अभी तक उन्हें प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुआ है। इसके लिए उन्हें शौचालय सहित स्पष्ट फोटो, आधार कार्ड एवं बैंक के अकाउंट की छाया प्रति के साथ उन्हें आवेदन जमा करना होगा। इसी क्रम में रतनपुर पंचायत में शिविर का सफल आयोजन शनिवार को सम्पन्न हुआ।

[गिद्धौर प्रखण्ड के किस पंचायत में कब लगेगें शिविर] :-
               
◆ कोल्हुआ,रतनपुर एवं सेवा पंचायत में - 11,12 अक्टूबर

◆ गंगरा, मौरा एवं कुन्धुर पंचायत में   -  16, 17 अक्टूबर

◆ पूर्वी गुगुलडीह एवं पतसंडा पंचायत में  -  23, 24 अक्टूबर

इधर, गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन् बताते हैं कि प्रखंड के 8 पंचायतों में ऑटो में लाउडस्पीकर लगा कर आम लोगो को जानकारी दी जा रही है, साथ सभी पंचायत में शिविर लगाया जा रहा है। सभी प्रक्रियाओं को नियमानुसार लिया जाएगा एवं संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक परामर्श के साथ समाधान भी किया जाएगा।

Input - (धनंजय कुमार 'आमोद')

Responsive Advertisement