जेल जाएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल, रांची कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019

जेल जाएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल, रांची कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट


12 OCT 2019
रांची : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल पर रांची कोर्ट ने गिरफ्तारी की तलवार लटका दी है. जी हाँ सही सुना आपने रांची कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। और जल्द ही रांची पुलिस अमीषा पटेल को  गिरफ्तार करने मुंबई उनके घर जाएगी।


दरअसल अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का आरोप लगा है।  अमीषा ने 2018 में फिल्म 'देशी मैजिक' बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए प्रोड्यूसर अजय कुमार से लिए थे।  जिसके बाद प्रोडूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये का चेक बाउंस का आरोप अमीषा पटेल पर लगाया था। अजय का कहना है कि इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो इस बात को हमेशा अमीषा नज़रअंदाज़ करती थी, या किसी तरह का कोई जवाब तक नहीं देती थीं।


इसी मामले में अमीषा के खिलाफ अजय कुमार ने रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस किया है . अजय कुमार ने  बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार उन्होंने बातचीत  करने की कोशिश की, लेकिन अमीषा की तरफ से एक बार भी जवाब नहीं दिया गया। मजबूर होकर मैंने कानूनी रास्ता अपनाया है।

Post Top Ad -