सोनो : सांसद डॉ. संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकताओ ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 सितंबर 2019

सोनो : सांसद डॉ. संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकताओ ने दी बधाई

सोनो [मदन शर्मा] :
बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व स्थानीय नेता रंजीत सिंह ने कहा कि सांसद डॉ. संजय जायसवाल एक सरल स्वभाव के व्यक्ति है। वे लागातार संसद सदस्य व संगठन में कई जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत और धारदार बनेगी। हमारे संगठन की यही विशेषता है कि किसी भी व्यक्ति को शीर्ष नेतृत्व चयनित कर जिम्मेदारी देती है। सभी कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गए दायित्व को श्रद्धा भाव व तन-मन-धन से निभाते हैं।

डॉ. जयसवाल कुशल चिकित्सक के साथ साथ समाजसेवी भी है। डॉ. जयसवाल ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति अशोक तमोली, प्रदीप कुमार पांडेय, राजेंद्र मंडल, विनय कुमार वर्मा, भगवान भगत, योगेन्द्र मालाकार, संजीव कुमार दुबे, क्रांति देवी, संजय सिंह, नरेश सिंह, महेश्वरी मंडल, अध्यक्ष नुनेश्वर साह आदि उपस्थित थे।

Responsive Advertisement