बिहार यूथ बिल्डर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांगी सुरक्षा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 15 सितंबर 2019

बिहार यूथ बिल्डर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांगी सुरक्षा


पटना [अनूप नारायण] :
बिहार यूथ बिल्डर एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को राजधानी पटना के आशियाना नगर अवस्थित शुक्रिया वशिष्ठ कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता बिहार युथ बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू ने की इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित कर बिहार में बिल्डरों की समस्या, सरकार की गलत नीतियों मे बदलाव बिल्डरों को सुरक्षा देने, भवन निर्माण संबंधी कानून के प्रावधानों में बिल्डरों के साथ  हो रहे अन्याय पर रोक लगाने बिल्डिंग बायलॉज़ में बदलाव करने के साथ ही साथ भवन निर्माण सामग्री पर सरकारी टैक्स मे रियायत देने की मांग की गई.यूथ बिल्डर एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष भूषण कुमार सिंह बबलू ने इस अवसर पर कहा कि बिहार में बिल्डरों की समस्याओं को लेकर जल्द ही यूथ बिल्डर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलेगा तथा अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत कराएगा हाल के दिनों में बिहार में बिल्डरों के ऊपर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर भी एसोसिएशन चिंतित है उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार बिहार के रियल एस्टेट कारोबारियों को उचित सुरक्षा मुहैया कराए .आज हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें प्रदेश के प्रमुख बिल्डरों ने हिस्सा लिया। सभी ने नए कानून का एक सुर से विरोध किया।

बिल्डरों ने कहा कि नए कानून से बिहार में रियल इस्टेट का व्यापार हतोत्साहित हो रहा है। निर्माण कार्य ठप पड़ा है और बेरोजगारी बढ़ रही है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष भारद्वाज, वित्त अध्यक्ष उमाशंकर कुमार, रवि बाबू, गौरव सहाय, प्रीतेश कुमार, बबलूजी, संजय सिंह, पंकज कुमार, रजनीश कश्यप, मनीष कुमार सिंह, नरेश महतो, रोहित वर्मा, प्रफुल्ल चंद्रा, कृष्णकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

Responsive Advertisement