बिहार में बीजेपी की कमान संभालेंगे बेतिया सांसद संजय जयसवाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 15 सितंबर 2019

बिहार में बीजेपी की कमान संभालेंगे बेतिया सांसद संजय जयसवाल

सेंट्रल डेस्क [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए  बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को भाजपा ने बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी। बेतिया से बीजेपी सांसद डॉ. संजय जयसवाल को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी।

ज्ञातव्य हो कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

संजय जायसवाल राजनीति के पुराने खिलाड़ी रहे हैं। वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। लगातार वर्ष 2009 से बीजेपी के सांसद रहे हैं। बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने वाला है। बिहार एनडीए में सहयोगी जनता दल यूनाइटेड से भाजपा के रिश्ते में भी भीतरी खटास चल रही है। इन परिस्थितियों में संजय जायसवाल का बिहार बीजेपी की कमान संभालना एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। उनपर यह बड़ी जिम्मेदारी होगी कि अपनी पार्टी और एनडीए गठबंधन के नेताओं के बीच आपसी सामंजस्य बनाकर चुनावी रणनीति तैयार करें।

Post Top Ad -