रक्त का कण-कण देश को समर्पित, देश सेवा में भाजयुमो समर्पित : नीरज साह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 15 सितंबर 2019

रक्त का कण-कण देश को समर्पित, देश सेवा में भाजयुमो समर्पित : नीरज साह

जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत सदर अस्पताल जमुई में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जमुई जिलाध्यक्ष नीरज साह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. श्याम मोहन दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह एवं डॉ. नौशाद अहमद द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर रक्तदान कर रहा है। यह आम जनता की सेवा के लिए किया जा रहा है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीरज साह ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी देश के सेवा हेतु तत्पर हैं ठीक उसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा का भी रक्त का कण-कण देश के लिए समर्पित है।
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा निरंतर रक्तदान जैसे शिविरों का आयोजन करते आ रही है, जिससे जमुई  वासियों को लाभ मिल रहा है। सिविल सर्जन ने इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि युवा मोर्चा द्वारा पिछले वर्ष भी रक्तदान का आयोजन हुआ है और इस बार भी किया गया, इस नेक कार्य के लिए सदर अस्पताल आप सबका आभारी रहेगा। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रसाद सिंह ने भी युवा मोर्चा के इस पहल की सराहना की और कहा कि युवा मोर्चा के इन्हीं सब कार्यक्रमों से पार्टी को ऊर्जा मिलती है। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपना रक्तदान किया।
इस मौके पर भाजयुमो के महामंत्री विवेक सिन्हा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह, जिला प्रभारी रंजीत यादव, नगर अध्यक्ष सोनू रावत, जिला मंत्री अंकित केसरी, रूपेश अम्बष्ठ, सोनाली कुमारी, रंजीत कुमार, सौरव कुमार, राहुल केसरी, अनुभव केसरी, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष राज किशोर सिन्हा, प्रियरंजन सिन्हा, शंकर शाह सहित गणमान्य नेताओं की भी उपस्थिति रही।

Post Top Ad -