Big Breaking : एनएच-333 पर गिद्धौर बाजार में हुआ हादसा, स्थिति गंभीर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 9 सितंबर 2019

Big Breaking : एनएच-333 पर गिद्धौर बाजार में हुआ हादसा, स्थिति गंभीर

【gidhaur.com | News Desk】:-

गिद्धौर बाजार में सोमवार की संध्या एनएच333 पर एक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आना ही हादसे का कारण बताया जा रहा है।


एकत्रित जानकारी अनुसार, गिद्धौर के पतसंडा निवासी देवेंद्र रावत के पुत्र मिक्की कुमार अपने ब्लैक कलर के बजाज बाइक से जमुई की ओर से आ रहे थे, इसी क्रम में उक्त बाइक सवार सड़क के विपरीत दिशा से आ रही मालवाहक ट्रक की चपेट में आ गये और इस घटना से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक ट्रक लेकर मौके से फ़रार हो गया।


ग्रामीणों ने घायल युवक को गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि, घायल युवक का दाहिना पैर एवं बायां हाथ पूरी तरह फ़्रैक्चर हो गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Responsive Advertisement