अलीगंज : वर्षों से जर्जर है गोखुलचक का एक मात्र सरकारी भवन, परेशानी में हैं दलित वर्ग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

अलीगंज : वर्षों से जर्जर है गोखुलचक का एक मात्र सरकारी भवन, परेशानी में हैं दलित वर्ग

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के अलीगंज पंचायत का गोखुलचक महादलित टोला मुलभुत सुविधाओं से आज भी वंचित है। गाँव मे एक माञ सरकारी सामुदायिक भवन है जो पिछ्ले कई वर्षों से जर्जर अवस्था पडा है ।


गाँव मे एक भी सरकारी भवन नही रहने के कारण ग्रामीणों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि शादी-विवाह के लिए लोग बारात ठहराने के लिए भाड़े का मकान लेना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को काफी आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। गाँव के अधिकतर लोग गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले लोग है। पूर्व से एक सामुदायिक भवन बना था जिसमें एक प्राथमिक स्कूल भी संचालित होता था । जो भवन जर्जर रहने के कारण दूसरे विद्यालय में समायोजित कर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इस संबन्ध मे कई बार स्थानीय सांसद चिराग पासवान एवं  विधायक को भी लिखित आवेदन देकर महादलित टोला में सरकारी भवन निर्माण कराने की माँग की गयी, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के द्वारा आज तक सकारात्मक पहल नही किया गया।


 समाजसेवी राजेश पासवान ने बताया  कि  जमुई सांसद  चिराग पासवान के जीत दर्ज करने के बाद पहली बार गांव की समस्या सुन एक सामुदायिक भवन बनाने घोषणा हूई थी, मगर आज तक भवन का निर्माण नही हो सका। ग्रामीण रामप्रवेश पासवान, बजरंगी पासवान ने कहा कि दलितों के लिए सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम  चलाया रहा है।
हम दलितो की समस्या का निदान नहीं हो रहा पा रहा है, और  एक सरकारी भवन के लिए ग्रामीण तरस रहे है। स्थानीय नेता से लेकर सांसद तक भवन बनाने के लिए आवेदन दिया गया बनाने का आश्वासन भी मिला पर आज भी सामुदायिक भवन जर्जर अवस्था में है।
ग्रामीण बताते हैं कि कभी वह धाराशायी हो सकता है।  गांव  मे एक भी सरकारी भवन नही रहने से खासकर गरीब लोगों को शादी-विवाह व अन्य किसी प्रकार के समारोह में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों एक सामुदायिक भवन बनाने की मांग किया है नही तो आनदोलन करने को विवश होंगे ।

Responsive Advertisement