अलीगंज : छात्रा को लेकर गुरुजी फरार, कलंकित हुए रिश्ते पर मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 सितंबर 2019

अलीगंज : छात्रा को लेकर गुरुजी फरार, कलंकित हुए रिश्ते पर मामला दर्ज

【अलीगंज । चंद्रशेखर सिंह】:-
गुरू-शिष्य के रिश्तों को कलंकित कर एक कलयुगी गुरू जी अपने ही कोचिंग मेंं अध्यनरत छात्रा को लेकर फरार हो गये। यह मामला चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पलसा बुजुर्ग गांव की है, जहां एक कोचिंग संचालक ने 14 वर्षीय छात्रा सुमन (काल्पनिक नाम) को लेकर फरार हो गये।


 छात्रा के पिता अरूण चौधरी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही कोचिंग संचालक बहादुर मांझी के पुत्र पिंटू मांझी पर मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि पिंटू माझी  द्वारा गांव में वर्षों से कोचिंग चलाया जा रहा था।मेरी पुत्री वर्ग दशम की तैयारी करने उसके कोचिंग प्रति दिन जाती थी। बुधवार को कोचिंग पढ़ने के बाद घर नही लौटी, तब पता चला कि कोचिंग संचालक पिंटू मेरी बेटी के साथ फरार हो गया है।
चंद्रदीप के थानाधयक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। कांड संख्या 114/19 दर्ज कर छानबीन जारी है।

Responsive Advertisement