गिद्धौर : मुख्यालय में 3 अगस्त को शिक्षक करेंगे धरना प्रदर्शन, सरकार के तानाशाही रवैये का होगा विरोध - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

गिद्धौर : मुख्यालय में 3 अगस्त को शिक्षक करेंगे धरना प्रदर्शन, सरकार के तानाशाही रवैये का होगा विरोध

[gidhaur.com | न्यूज़ नेटवर्क] :-

बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर दिनांक 03/08/2019 को प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


गिद्धौर प्रखंड प्रभारी सह जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के भेद भाव पूर्ण रवैये के विरोध में गिद्धौर प्रखंड के सभी शिक्षक शनिवार को दिन के 1 बजे प्रखंड मुख्यालय में धरना देंगे। इसके पूर्व सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर, थानाध्यक्ष गिद्धौर, एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गई है। 
सूचना देने में राजीव वर्णवाल के साथ प्रखंड अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण यादव, महासचिव ब्रजेश सिंह, मीडिया प्रभारी दयानंद साव आदि सम्मिलित थे।

Responsive Advertisement