Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : BJP कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर पीटा जीत का डंका

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह):-

सरकार का ऐतिहासिक फैसला कश्मीर से धारा 370 व 35 अ को हटाने को लेकर अलीगंज बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ऐतिहासिक कार्य के लिए बधाई देते हुए देश हित के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया । 

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 70 वर्षों बाद यह फैसला देशहित में हुआ है। मौके पर भगवान प्रसाद, नवीन कुमार, विजय कुमार, विनोद सिंह, उमेश यादव,रंजीत कुमार, उमेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।