जमुई : BMP 11 में चुनावी नतीजे घोषित, दीपक यादव बने अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1001000061

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 7 अगस्त 2019

जमुई : BMP 11 में चुनावी नतीजे घोषित, दीपक यादव बने अध्यक्ष

1000898411

बरहट/जमुई (कुमार विश्वजीत सिंह) :-

बीएमपी 11 शाखा जमुई में मंगलवार को घोषित हुए चुनावी नतीजे के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक कौशल किशोर सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी बी एम पी 7 के अध्यक्ष अमरेंद्र यादव की देखरेख में मतगणना संपन्न हुआ।

IMG-20190806-WA0046

चुनाव पर्यवेक्षक कौशल किशोर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष दीपक यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवीन यादव को कुल 331 मतों से हराकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अयोध्या कुमार यादव को 317 मतों से जीत हासिल की। मंत्री पद पर आनंद कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार पासवान को 148 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील मंडल को 193 वोट से हराया। वहीं संयुक्त मंत्री पद पर मनोहर पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंजेश कुमार शर्मा को 198 मतों से पराजित किया। केंद्रीय सदस्य के रूप में संतोष कुमार गुप्ता ने कामेश्वर राम को 167 मतों से मात दी। मुख्यालय प्रतिनिधि के रूप में शंभू कुमार और रेखा जायसवाल ने जीत हासिल की तो वहीं अंकेक्षक पद पर चंद्रदेव मुर्मू ने सफलता पाई।
उक्त सभी विजय प्रत्याशियों को चुनाव पर्यवेक्षक कौशल किशोर सिंह द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया। बताते चलें अध्यक्ष दीपक यादव, मंत्री आनंद कुमार सिंह, केंद्रीय सदस्य संतोष कुमार गुप्ता ने लगातार दूसरी बार अपने अपने पदों पर जीत हासिल की।
इधर, जीत से उत्साहित अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि जो लोग उनपर भरोसा दिखा कर दुबारा जीत हासिल करवाने में जो प्रेम और प्यार दिखाया हैं इसके लिए सदैव आप लोगों का ऋणी रहूंगा, जितना बन सकेगा आप लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने की कोशिश करूंगा।

Post Top Ad -