Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : BJP ने चलाया सदस्यता अभियान, मोबाइल से जुड़े लोग


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को सिकंदरा विधानसभा में सदस्यता पार्टी के प्रदेश संगठन सह महामंत्री शिव नारायण महतो की अध्यक्षता व पार्टी कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में क्षेत्र के अलीगंज मंडल के दरखा एवं सिकंदरा के गोखुला गांव में सैकड़ों युवाओं को मोबाइल से पार्टी सदस्य बनाया गया।


सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश महामंत्री श्री महतो ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के लिए लोग भाजपा से जुड़े ताकि देश के समुचित विकास को गति मिल सके। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिकंदरा विधान सभा के प्रभारी सोनेलाल पासवान ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' एक मात्र विकल्प भाजपा ही है। देश को तरक्की व विकास के रास्तों पर ले जाने वाली एक मात्र विकल्प मोदी सरकार ही है। इसलिए इस संगठन पर्व में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। 


मौके पर जिला सदस्यता प्रभारी विवेक सिंह, सोनेलाल पासवान, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, विनोद सिंह, संजय यादव,टुन टुन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।