अलीगंज : मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के लिए पंचायतों में एक सप्ताह तक लगेंगे शिविर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 1 जून 2019

अलीगंज : मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के लिए पंचायतों में एक सप्ताह तक लगेंगे शिविर

[अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह] :- राज्य सरकार ने वृद्धजन के लिए अपना पिटारा खोल दिया है। हर पंचायत में शिविर का आयोजन कर आवेदन प्राप्त किये जाएंगे।


शनिवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमसीर मलिक  ने सभी विकास मित्रों , पंचायत सचिवों व आरटीपीएस कर्मियों के साथ बैठक आयोजित कर वैसे वृद्धजन जिन्हें किसी प्रकार का पेंशन नहीं मिल रहा है, वैसे लोग जिनकी आयु 60 वर्ष है या उससे अधिक है, आवेदन कर सकते हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमसीर मलिक ने बताया कि वृद्धजन 1 जून से 7 तक  मुख्यमंत्री वृद्धजन आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति तथा दो फोटो के साथ आवेदन शिविर में दे सकते हैं। साथ ही जो शिविर में आवेदन नहीं दे पाते है, तो वैसे लोग प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले थोड़ी जटिल प्रक्रिया के कारण कम ही लोगों को पेंशन की लाभ मिल पाता था। अब लोगों की सहुलियत के लिए पंचायत वार शिविर का आयोजन किया गया है। अब अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकते है। 


बीडीओ ने बताया कि वैसे लाभुक जिनकी आयु 60 वर्ष हैं, उन्हें 400 रूपये और जिनकी आयु 80 वर्ष हो गये हैं, उन्हें 500 रूपये की प्रतिमाह उनके खाते में दिया जाएगा। बैठक में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने की बात कही गई।  मौके पर विकास मित्र, पंचायत सचिव व आरटीपीएस कर्मी उपस्थित थे।

Responsive Advertisement