Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : स्नातक में नामांकन के लिए स्टूडेंट्स की पहली चॉइस बनी KKM कॉलेज

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

शैक्षणिक सत्र 2019-22 के स्नातक में  नामांकन के लिए आवेदन की तारीख पर विराम चिन्ह लग चुका है। इस वर्ष स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इनफोर्मेशन सिस्टम (यूएमआइएस) पद्धति द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई थी। कॉलेजों में नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं का रुझान काफी बढा है। पिछले वर्ष के अपेक्षाकृत छात्र-छात्राओं की संख्याओं  में भी इजाफा हुआ है।


                   इस वर्ष मुंगेर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन में जमुई का के के एम कॉलेज पहली पसंद बना है। ऑनलाइन आवेदन में तीन कॉलेज के विकल्प मांगे जाते हैं जिसमे जमुई के छात्र-छात्राओं के लिये के के एम कॉलेज फर्स्ट चॉइस बना है। इसमे कुल 4650 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। वहीं प्रथम चॉइस के लिए एसपीएस महिला कॉलेज में नामांकन हेतु सबसे कम आवेदन किये गए हैं। इसके अलावे इसमें जमुई, चकाई और झाझा से एक, तथा सिकंदरा प्रखंड से 2 कॉलेज शामिल हैं।

◆ - किस कॉलेज में कितने आवेदन हुए -

1).  के. के. एम. कॉलेज जमुई (जमुई)  -  4650
2). डी.एस.एम. कॉलेज झाझा (जमुई) -  1584
3). पी. पी. वाई. कॉलेज चकाई (जमुई) - 1056
4). एस. के. कॉलेज सिकंदरा  (जमुई)  -   923
5). डी.एस. कॉलेज सिकंदरा  (जमुई)  -    578
6). एस.पी.एस. महिला कॉलेज (जमुई) -  551


                          -*-*-*-