Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज में बोले LJP जिलाध्यक्ष, क्षेत्र के सर्वांगीन विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं सांसद चिराग

[अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह] :-  जमुई लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए जमुई के नव निर्वाचित सांसद चिराग पासवान प्रतिबद्ध हैं । पांच वर्ष पहले भी क्षेत्र में विकास की गाड़ी  चली जो बचे आधे -अधुरे विकास कार्य को भी पूरा किया जाएगा।


उक्त बातें लोजपा जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान ने जमुई सांसद चिराग पासवान की प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज होने पर एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कांफ्रेंस खुशी का इजहार किया। अलीगंज प्रखंड के आर्य भवन में लोजपा ,भाजपा एवम जदयू  के प्रखंड अधयक्ष एव तमाम एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमुई सांसद चिराग की जीत पर आपस में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान ने कहा कि आदरणीय सांसद चिराग की जीत ही विकास की जीत है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा चिराग की जीत मोदी की मजबूती हैऔर हिंदुस्तान के सामाजिक न्याय की जीत हुई है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता ने कहा कि पूरे देश में विकास की हुए कार्यों की जीत हुई। इस बार जात- पात से  उपर उठकर लोगों ने विकास पर अपना मुहर लगाया है। लोगों ने मिठाई व पटाखे छोड़ खुशी जताई।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, जदय के शीतल मेहता,लोजपा के बाई पी सुमन,कारू सिंह, मुकेश कुमार, रामबालक सिंह, नरेश शर्मा, लोजपा नेता गौतम सिंह, जदयू के धर्मेन्द्र कुशवाहा, सतीश धानुक,उमेश महतो,मनोज कुशवाहा,सुरेन्द्र सिंह ,सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।