Breaking News

6/recent/ticker-posts

पटना : दिनदहाड़े महिला को घायल कर छीना चेन, घटना सीसीटीवी में कैद

पटना [अनूप नारायण] :
राजधानी पटना में चोरों का आतंक अपनी चरम सीमा पर है। अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को पत्रकार नगर में दिनदहाड़े चेन छीनने की बड़ी घटना सामने आई है। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

दो की संख्या में आये अपराधियों में से एक ने पहले गली की रेकी की, जिसके बाद उसने बाजार से आ रही एक महिला की चेन छीनने की कोशिश करता है, मगर पहली बार में वह असफल हो जाता है। शोरगुल होने की वजह से आस-पड़ोस के लोग बाहर तो निकले मगर अपराधी के हाथ में बन्दूक देख किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की।

महिला के द्वारा जोर-जबरदस्ती करने पर अपराधी ने महिला के सर पर बन्दूक से कई वार किये। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। वहीं दूसरा अपराधी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बन्दूक लहराता हुआ लोगों को अपने-अपने घर में जाने को बोलता रहा। वहीं पुलिस नदारद रही।