अलीगंज : खरीफ महाअभियान का हुआ शुभारंभ, वैज्ञानिक तरीके के खेती की दी जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 31 मई 2019

अलीगंज : खरीफ महाअभियान का हुआ शुभारंभ, वैज्ञानिक तरीके के खेती की दी जानकारी


[अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह]  :- प्रखंड के किसान भवन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह खरीफ़ महाअभियान कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी रेवती रमण एवं कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि जल संग्रहण कर किसान सिंचाई के लिए छोटे-छोटे संयुक्त पोखर का निर्माण कर हरी फसल व सब्जी की खेती कर आत्म निर्भर हो सकते हैं और जल संग्रहण कर जल स्तर को भी बचाया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान श्री विधि व जीरो टीलेज की खेती कर कम पानी व कम लागत से अधिक आय व उपज कर आत्म निर्भर बन सकते हैं। इसके लिए किसानों हित के लिए सरकार कई योजनाओं को चला रही है। कृषि वैज्ञानिक ने खरीफ फसल धान के किस्म व प्रभेदों के बारे में विस्तृत चर्चा किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम रतन सिंह ने बताया कि सरकार किसानों को धान बीज से लेकर कृषि यंत्र तक अनुदान दर पर देकर किसानों के लिए कृत संकल्पित हैं। कार्यशाला में किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर उसके समाधान के भी उपाय बताये गये। 


सभा को किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार एवम मुखिया दिलीप रावत ने भी संबोधित किया।  मौके पर कृषि समन्वयक संतोष कुमार, किसान सलाहकार विकास कुमार, अवधेश कुमार, शशिभुषण कुमार, अरूण कुमार के अलावे किसान उपेंद्र सिंह, रजनीश कुमार, भंटु महतो, मंटु सिंह, रविशंकर सिंह, सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Responsive Advertisement