अलीगंज : शौण्डिक पंचायत समिति के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रो. राजकुमार, सचिव पद पर मुकेश हुए निर्वाचित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 31 मई 2019

अलीगंज : शौण्डिक पंचायत समिति के प्रखंड अध्यक्ष बने प्रो. राजकुमार, सचिव पद पर मुकेश हुए निर्वाचित


[अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह] :- प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित शौण्डिक भवन में शौण्डिक पंचायत समिति के सांगठनिक चुनाव दो पदों पर कराया गया। जिसमें अध्यक्ष व सचिव पद पर शुक्रवार को चुनाव अधिकारी बनाये गये विनोद प्रसाद,ओमकार नारायण आर्य व भगवान प्रसाद  की देख रेख में वोटिंग कराया गया। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान शुक्रवार को 7 बजे सुबह  से 12 बजे दोपहर तक कराया गया। मतों की गिनती चुनाव अधिकारियों द्वारा लोगों की मौजूदगी में 1 बजे हुई।


गिनती उपरांत अध्यक्ष पद पर प्रो. राजकुमार प्रसाद को 64 मत तथा प्रतिद्वंद्वी रहे संजय कुमार को 51 मत मिला और इस तरह  अध्यक्ष पद पर 13 मतो से प्रो. राजकुमार प्रसाद विजय घोषित किये गये।
इस चुनाव में सचिव पद पर भी दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें मुकेश कुमार और नवीन कुमार को बराबर -बराबर  मत मिलने  पर अधिकारियों ने टाॅस कराया जिसमें मुकेश कुमार विजय घोषित किये गये।
मौके पर बड़ी संख्या में शौण्डिक समाज के लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement