अलीगंज : सुबह से करते हैं नल में पानी आने का इंतजार, लगती है लंबी कतार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 24 मई 2019

अलीगंज : सुबह से करते हैं नल में पानी आने का इंतजार, लगती है लंबी कतार


[अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह] :-

प्रखंड में पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग सुबह से नल के पास पानी के लिए लंबी कतार लगा कर खड़े हो जाते हैं। उसके बाद नल में पानी आने का इंतजार करते हैं। कई बार कतार लगाने में आपस में  मारा-मारी व आपसी तनाव व मारपीट तक हो जाता है।


बता दें कि, अलीगंज प्रखंड में इस तपिश तापमान ने जल स्तर को काफी नीचे खिसका दिया है। जिससे पानी के लिए प्रखंड मुख्यालय के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की घोर किल्लत है। मुन्नो सिंह, रोहित कुमार, मोहित कुमार आदि ने बताया कि अलीगंज अस्पताल परिसर में पीएचईडी विभाग के द्वारा  बने पानी टंकी से आधे-अधुरा बाजार निवासी को ही नल से जल मिल पा रहा है। आधे लोग इससे वंचित हैं। रोज सुबह पानी के लिए मारा-मारी व आपाधापी हो जा रहा है। रोज सुबह पानी के लिए लंबी लाईन लग रही है। लोगों ने बताया कि मात्र एक घंटा ही पानी दिया जाता है। जिससे कई लोग लाईन में लगे रह जा रहे हैं। उन्हें बिना पानी के वापस होना पड़ता है। लोगों ने पीएचईडी विभाग से दो घंटा पानी देने की मांग की है।

Responsive Advertisement