जमुई : अग्निकांड में मृत छात्र-छात्राओं को ABVP की श्रद्धांजलि, निकाला कैंडिल मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 25 मई 2019

जमुई : अग्निकांड में मृत छात्र-छात्राओं को ABVP की श्रद्धांजलि, निकाला कैंडिल मार्च

【न्यूज़ डेस्क | gidhaur.com】:- शनिवार की देर संध्या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमुई इकाई ने  कैंडिल मार्च निकालकर सूरत के एक कोचिंग क्लास में हुए अग्निकांड में मृत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा की अगुवाई नगर मंत्री राहुल सिंह ने किया। 


जमुई में आयोजित हुए इस केंडिल मार्च में उपस्थित अभाविप के जिला संयोजक निहाल वर्मा ने शोक प्रकट करते हुए बताया कि सूरत के एक वाणिज्यिक परिसर में शुक्रवार की दोपहर आग लगने के बाद एक ‘कोचिंग क्लास' के 20 छात्र-छात्राओं की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में छात्र घायल भी हुए हैं, भीषण आग में 16 छात्राएं की मृत्यु होने की ख़बर मिली है एवं दर्जनों छात्रों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के वक्त ऊपरी मंजिल पर डिजाइनिंग की कोचिंग चल रही थी, आग की लपटें फैलने के बाद छात्रों ने खिड़कियों से कूदना शुरू कर दिया, घटना के वीडियो से पता चलता है कि 13 से ज्यादा छात्र तीसरी व चौथी मंजिल से नीचे कूद गये, कूदने वाले लोगों में से तीन की मौत हो गयी। साथ ही साथ उन्होंने ने कहा कि देश के लिए यह काला दिन साबित हुआ है, क्योंकि मृत सभी छात्र देश के भविष्य थे।
अग्निकांड बहुत ही हृदय विदारक हादसा हैं, दुर्घटना में अपनी जान गवाने वाले छात्रो को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मृत छात्रो के परिजनों के हर संभव मदद के लिए साथ खड़े है।
अभाविप के नगर उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, धनराज ठाकुर , कुमार बिकास सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि निर्माण कार्य अवैध तो नहीं है एवं राज्य सरकार सख्त कार्यवाही कर जांच करवानी चाहिए कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में आग की घटना से बचाव के लिए समुचित उपकरण और सुविधाएं हैं या नहीं। जिससे की आगे ऐसी दर्दनाक घटना न घटे।

Responsive Advertisement