अलीगंज : गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 27 जनवरी 2019

अलीगंज : गणतंत्र दिवस पर विद्यालयों में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक



अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
अलीगंज प्रखंड स्थित आनंद विद्या निकेतन में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चंद्रदीप थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नंदकिशोर शर्मा एवं विद्यालय डायरेक्टर आनंदलाल पाठक ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से की गई। विद्यालय में छात्रों के द्वारा अपना परिवार  और आज के दौर में शिक्षा के महत्व पर आधारित नाटक का मंचन भी किया गया। जिसमें लोगों को यह बताया गया कि अनपढ़ रहने व अधुरी शिक्षा के बाद लोगों को किन-किन परिस्थितियों के दौर का सामना करना पड़ता हैं। विद्यालय की छात्रा अर्पणा कुमारी ने 'जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा व भारत देश है मेरा' गीत गाकर दर्शकों  को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं छात्रा सीमा ने परिवार में लड़का-लड़की भेदभाव पर आधारित 'लड़का हो या लड़की मुट्ठी बाँध कर पैदा होती फिर काहे होत दो रंगी नितिया' गीत से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद फिल्मी गीत कजरा रे कजरा और हवाएं चली  जैसे एक से बढ़कर एक फिल्मी व देश भक्ति गाने पर दर्शक दिनभर झुमते रहे।  कार्यक्रम से धीरे- धीरे ऐसा समां बंधा कि लोग दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।


 कार्यक्रम समापनोपरान्त मुख्य अतिथि पुलिस अवर निरीक्षक नंदकिशोर शर्मा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाली अर्पणा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर मुस्कान कुमारी को विद्यालय प्रधान पुजा कुमारी के हाथों कलम व डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शरीक हुए सभी प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय डायरेक्टर आनंदलाल पाठक के द्वारा मुख्य अतिथियों को बुके व डायरी देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामसुंदर सिंह,भाकपा माले अंचल सचिव महेन्द्र यादव,शिक्षक परमानंद सिंह, नागेश्वर प्रसाद, अर्पिता कुमारी, कोमल कुमारी, गोपाल कुमार,विश्वनाथ प्रसाद के अलावे बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्रांए उपस्थित थे।

Post Top Ad -