गिद्धौर : प्रखंड सभागार में 23 को होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि लेंगे भाग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 21 अगस्त 2018

गिद्धौर : प्रखंड सभागार में 23 को होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि लेंगे भाग



[न्यूज़ डेस्क | डब्लू पंडित / अभिषेक कुमार झा] :-

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की उच्च स्तरीय समीक्षा मुख्य सचिव महोदय द्वारा की गई है. उक्त उच्च स्तरीय समीक्षा के क्रम में सघन प्रशिक्षण की आवश्यकता हेतु सभी प्रखंडों को निर्देशित भी किया गया है. दिनांक 16/8/2018 को प्रेषित पत्रांक 696 के प्रसंग में गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 20 अगस्त को निर्गत अपने पत्रांक 849 के माध्यम से गिद्धौर प्रखंड के वार्ड क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति के सभी अध्यक्ष एवं सचिव सहित गिद्धौर प्रखंड के सभी पंचायतों के सचीव को पत्र लिखा जिसमें आगामी 23/8/2018(गुरूवार) को प्रखंड सभागार में  आयोजित होने वाले  प्रशिक्षण कार्यक्रम भाग लेने की बात कही.



 प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को अप. 11:00 बजे होगा. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता गिद्धौर प्रखंड द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से  उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की गयी है.

Post Top Ad -