गिद्धौर : मध्य विद्यालय रतनपुर में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा जारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 14 मार्च 2018

गिद्धौर : मध्य विद्यालय रतनपुर में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा जारी


[gidhaur.com | रतनपुर/गिद्धौर] :- प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत में मध्य विद्यालय रतनपुर में प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक के सभी छात्र छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा सोमवार से ही प्रारंभ हो गया। इस परीक्षा में मंगलवार को बच्चों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। वहीं बुधवार को मध्य विद्यालय रतनपुर में गणित विषय की परीक्षा हुई।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में प्रथम वर्ग से पंचम वर्ग तक के छात्र छात्राओं का नामांकन 228 है जिसमें 117 छात्र छात्राएं उपस्थित हैं वही वर्ग षष्टम से वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राएं का नामांकन 314 है जिसमें 215 छात्र छात्राएं उपस्थित हैं।
वही आगे उन्होंने बताया की हम शिक्षकों को इस तरह के माहौल मैं बच्चों की परीक्षा लेनी चाहिए कि बच्चों को पता भी नहीं लगे कि हम परीक्षा दे रहे हैं और उनकी  कुशलतापूर्वक परीक्षा भी हो जाए क्योंकि परीक्षा शब्द से ही बच्चों में घबराहट व्याप्त हो जाता है इसलिए इसे मूल्यांकन का नाम दिया गया है।
बता दें कि, 12 मार्च से चल रहे इस परीक्षा का समापन 17 मार्च को होगा।
(भीम राज)
रतनपुर । 14/3/2018,बुधवार

Responsive Advertisement