अलीगंज : आरोपी को गिरफ्तार करने गई चंद्रदीप पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 22 नवंबर 2017

अलीगंज : आरोपी को गिरफ्तार करने गई चंद्रदीप पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Gidhaur.com (अलीगंज, जमुई) : रविवार की रात थाना क्षेत्र के परसामा गाँव में चंद्रदीप पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गयी, तभी अचानक गाँव में चोर-चोर का शोर कर गांववालों ने पुलिस को ही खदेड़ डाला। पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों के शोर सुन कर पुलिस होने की आवाज दी लेकिन गाँव के लोगों की आवाज के सामने उनकी आवाज दब कर रह गयी। अंततः पुलिस को भागना पड़ा।

बताया जाता है कि चंद्रदीप थाना के थानाध्यक्ष बबलु कुमार पंडित रविवार की रात लगभग दस बजे पुलिस जवान व महिला पुलिस के साथ हत्या के आरोपी संदीप यादव पिता- हीरा यादव के घर छापेमारी करने गयी थी। पुलिस जैसे ही आरोपी के घर पहुँची की आरोपी के घरवालो ने चोर-चोर कह कर शोर मचाना शुरू कर दिया। चोर होने की शोर सुन आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों की हुजूम देख पुलिस को भागना पड़ा।भागने के क्रम में एक महिला पुलिसकर्मी प्रीति कुमारी की गिर जाने की वजह से बाएं हाथ की हड्डी टुट गई है। जिनका उपचार अलीगंज अस्पताल में किया जा रहा है।

सोमवार की सुबह पुलिस आरोपी संदीप यादव को गिरफ्तार कर थाना ले आई। जिसके बाद दर्जनो की संख्या मे ग्रामीण भी थाना आ गई। पुलिस कार्य में बाधा पहुँचाने को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रामीण बालदेव यादव को भी गिरफ्तार जमुई जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष बबलु कुमार पंडित ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया जिससे एक महिला पुलिस को चोट लगी है। मामला दर्ज कर एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस छत से घर के अंदर प्रवेश कर गयी थी। जिससे घर वाले शोर मचाने लगे।और आसपास के ग्रामीण उग्र हो गये।

चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज, जमुई | 22/11/2017,

Post Top Ad -