गिद्धौर में कोसी स्नातक निर्वाचन में 56.39 प्रतिशत मतदान, 366 मतदाताओं ने डाले वोट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

गिद्धौर में कोसी स्नातक निर्वाचन में 56.39 प्रतिशत मतदान, 366 मतदाताओं ने डाले वोट

गिद्धौर/जमुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के मतदान केंद्र संख्या 149 पर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान कड़ी प्रशासनिक निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 649 मतदाताओं में से 366 महिला एवं पुरुष स्नातक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

298 पुरुष और 68 महिला मतदाताओं ने किया मतदान
मतदान केंद्र पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 298 पुरुष और 68 महिला मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। निर्वाचन में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित की।

प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुआ मतदान
मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल मुस्तैद रहे।
दंडाधिकारी निशा सिंह, गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक जय प्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान केंद्र पर तैनात रहकर निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी करते दिखे।

मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न होने से निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों ने राहत की सांस ली।

Responsive Advertisement